श्री चैतन्य टेक्नो स्कूल के कक्षा 10वीं के विद्यार्थियों का उत्कृष्ट प्रदर्शन, विद्यालय का नाम किया रोशन
असलम त्यागी
देहरादून, 17 अप्रैल 2026। श्री चैतन्य टेक्नो स्कूल के कक्षा 10वीं के विद्यार्थियों ने इस वर्ष शानदार परिणाम प्राप्त कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। विद्यार्थियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन से विद्यालय परिसर में हर्ष का माहौल है।
विद्यालय में शीर्ष स्थान प्राप्त करने वाले मेधावी विद्यार्थियों में फाल्गुनी काशीब (97.8%), कर्णव शर्मा (97.4%) एवं वंश सिंह सैनी (96.0%) शामिल रहे। उत्कृष्ट परिणाम प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को विद्यालय प्रबंधन द्वारा ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया गया।
विद्यालय प्रशासन ने इस सफलता को विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन एवं अभिभावकों के सहयोग का परिणाम बताया।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधन एवं वरिष्ठ पदाधिकारियों ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम में उपस्थित प्रमुख अधिकारियों में श्री अंशुल सक्सेना (AGM), श्री अमन प्रताप (Associate AGM), श्री सनम (Executive Dean), श्री चंद्रशेखर (Zonal Dean), सुश्री पद्मा बंदारी (Principal) एवं श्री राजन (Regional Incharge) शामिल रहे।
विद्यालय प्रबंधन ने सभी विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं शिक्षकों को इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन की आशा व्यक्त की।

