लोकेंद्र कुमार सिमरथी बने समाजवादी बाबा साहब अंबेडकर वाहिनी के जिलाध्यक्ष, संगठन ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
मुजफ्फरनगर: समाजवादी पार्टी में सक्रिय भूमिका निभा रहे सपा नेता लोकेंद्र कुमार सिमरथी को उनकी लगातार सक्रियता और संगठन के प्रति समर्पण को देखते हुए बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्हें समाजवादी बाबा साहब अंबेडकर वाहिनी, मुजफ्फरनगर का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया है।
यह मनोनयन समाजवादी पार्टी जिलाध्यक्ष ज़िया चौधरी की संस्तुति तथा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर समाजवादी बाबा साहब अंबेडकर वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष संतोष कुमार जाटव द्वारा किया गया। नियुक्ति के साथ ही लोकेंद्र कुमार सिमरथी को एक मजबूत जिला कार्यकारिणी के गठन के निर्देश भी दिए गए हैं।
समाजवादी पार्टी कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में लोकेंद्र कुमार सिमरथी को जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर मनोनयन पत्र सौंपा गया। इस दौरान जिलाध्यक्ष ज़िया चौधरी सहित अन्य वरिष्ठ नेताओं ने विश्वास जताया कि उनकी सक्रियता और नेतृत्व क्षमता से समाजवादी पार्टी को पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) समाज में और मजबूती मिलेगी।
कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के जिला महासचिव सोमपाल सिंह कोरी, जिला मीडिया प्रभारी साजिद हसन, जिला उपाध्यक्ष रविकांत त्यागी, जिला सचिव चौधरी यशपाल सिंह, समाजवादी महिला विधानसभा अध्यक्ष खतौली सत्यदेव शर्मा, समाजवादी पिछड़ा वर्ग प्रदेश सचिव सुमित पंवार बारी, सपा नेता मीर हसन, विक्की कुमार, मुकेंद्र कुमार, ओम कुमार, बिजेंद्र सिंह, मोनू कुमार सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
#Muzaffarnagar #SamajwadiParty #AkhileshYadav #UPPolitics #BreakingNews #AnujTyagiPost #RajsattaPost

