हाथरस में सनसनीखेज खुलासा: बर्खास्त सिपाही ने खुद को ‘मृत’ दिखाने के लिए भिखारी की हत्या की
हाथरस। उत्तर प्रदेश के हाथरस से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां जेल जाने से बचने के लिए एक बर्खास्त सिपाही ने खौफनाक साजिश रच डाली।
मामले के अनुसार, मैनपुरी निवासी बर्खास्त सिपाही रामवीर सिंह, जो वर्ष 2013 में सेवा से हटाया गया था और जिस पर हत्या समेत 13 मुकदमे दर्ज थे, अपराध की दुनिया में सक्रिय हो चुका था। गिरफ्तारी से बचने के लिए उसने अपनी ‘मौत’ का झूठा नाटक रचा।
बताया जा रहा है कि आरोपी ने एक भिखारी को निशाना बनाया और उसे जिंदा जला दिया। इसके बाद उसने घटनास्थल पर अपना आधार कार्ड व अन्य पहचान से जुड़े दस्तावेज छोड़ दिए, ताकि जली हुई लाश की पहचान उसके रूप में हो सके और उसके खिलाफ चल रहे मामले खत्म हो जाएं।
कुछ समय तक यह साजिश सफल भी रही और कई मामलों में उसे मृत मान लिया गया। हालांकि, पुलिस की सक्रियता और जांच के दौरान शक गहराया, जिसके बाद पूरे मामले का पर्दाफाश हुआ।
पुलिस ने आरोपी रामवीर सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में उसने पूरी साजिश कबूल कर ली, जिसके बाद इस सनसनीखेज वारदात का खुलासा हुआ।
#HathrasNews #UPPolice #CrimeNews #BreakingNews #UttarPradesh #AnujTyagiPost #RajsattaPost

