मुजफ्फरनगर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक की बड़ी कार्रवाई: चौकी प्रभारी समेत 3 पुलिसकर्मी निलंबित

संवाददाता |राजसत्ता पोस्ट

मुजफ्फरनगर। जनपद में पुलिस विभाग में उस समय हड़कंप मच गया, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने सख्त कार्रवाई करते हुए बघरा चौकी प्रभारी और दो सिपाहियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।

मिली जानकारी के अनुसार, चौकी प्रभारी रोहित कुमार पर आरोप है कि उन्होंने दो सिपाहियों के साथ मिलकर एक व्यक्ति से पैसे लेने के बाद उसकी पिटाई की। इस मामले की शिकायत उच्च अधिकारियों तक पहुंची, जिसके बाद एसएसपी ने तत्काल संज्ञान लिया।

जांच के लिए सीओ फुगाना यतेंद्र नागर को गोपनीय जांच सौंपी गई। जांच में आरोप सही पाए जाने पर बिना देर किए तीनों पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया।

इस कार्रवाई के जरिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने स्पष्ट संदेश दिया है कि जनपद में भ्रष्टाचार, लापरवाही और अनुशासनहीनता बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि जनता की शिकायतों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी और दोषी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई तय है।

इस सख्त कदम के बाद पुलिस महकमे में हलचल तेज हो गई है, वहीं आम जनता ने भी इस कार्रवाई का स्वागत किया है। लोगों का मानना है कि इससे पुलिस व्यवस्था में सुधार होगा और जनता का भरोसा और मजबूत होगा।

संदेश साफ है—मुजफ्फरनगर पुलिस में अब लापरवाही नहीं, सीधे कार्रवाई होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *