भांजा आस मोहम्मद और मां यासीन की करतूत आई सामने, मामा के घर चोरी का खुलासा
मुजफ्फरनगर के शाहपुर थाना क्षेत्र के गांव पालड़ी में हुई ब्लाइंड चोरी का पुलिस ने चंद घंटों में खुलासा कर दिया। एसपी देहात के निर्देशन में थाना प्रभारी गजेंद्र सिंह की टीम ने मामले का पर्दाफाश किया।
जानकारी के अनुसार, घर के सदस्य बाहर गए हुए थे, इसी दौरान भांजे आस मोहम्मद के मन में चोरी की नीयत आई और उसने घर में घुसकर सोने-चांदी के आभूषण व करीब 40 हजार रुपये की नगदी चोरी कर ली।
पुलिस को शक होने पर सख्ती से पूछताछ की गई, जिसमें आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी का सामान व नगदी बरामद कर ली है। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है।
#Muzaffarnagar #ShahpurPolice #CrimeNews #UPPolice #BreakingNews #AnujTyagiPost

