होली पर गुब्बारे के विवाद में युवक की पीट-पीटकर हत्या, इलाके में तनाव

नई दिल्ली। दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के उत्तम नगर स्थित जेजे कॉलोनी इलाके में होली के दिन रंगीन पानी के गुब्बारे को लेकर शुरू हुआ विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। इस घटना में 26 वर्षीय हिंदू युवक तरुण की मुलिम भीड़ ने पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है और पुलिस बल तैनात किया गया है।

जानकारी के अनुसार होली के दिन एक घर की छत पर खेल रही 11 वर्षीय लड़की ने नीचे की ओर अपने मिलने वाले पर रंगीन पानी से भरा गुब्बारा फेंका, जो सड़क पर गिरकर फट गया। इस दौरान रंग का पानी दूसरे समुदाय की एक महिला पर पड़ गया, जिसके बाद विवाद शुरू हो गया। पहले कहासुनी हुई और बाद में मामला बढ़ गया।

परिजनों का आरोप है कि रात करीब 11 बजे जब तरुण होली मनाकर घर लौट रहा था, तभी दूसरे समुदाय के कुछ लोगों ने उसे घेर लिया और लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया। गंभीर रूप से घायल तरुण को अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

घटना के बाद मृतक के परिजनों में आक्रोश फैल गया और अस्पताल में भी हंगामे की स्थिति बन गई। बताया जा रहा है कि तरुण बजरंग दल से भी जुड़ा हुआ था।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले में एफआईआर दर्ज कर कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है और आगे की जांच जारी है। इलाके में एहतियात के तौर पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।

#AnujTyagiPost 📰

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *