गुर्जर सद्भावना सभा ने रामपुर तिराहे पर मनाया होली मिलन समारोह

Anuj Tyagi

मुज़फ्फरनगर। गुर्जर सद्भावना सभा मुज़फ्फरनगर द्वारा सोमवार को रामपुर तिराहे स्थित गुर्जर छात्रावास में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाज के गणमान्य लोगों एवं जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से आए जिम्मेदार साथियों ने भाग लेकर आपसी भाईचारे और सौहार्द का संदेश दिया।

समारोह के दौरान उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में भाजपा नेता अभिषेक चौधरी गुर्जर, साधु गुर्जर, देशराज चौहान, रामपाल सिंह, डॉ. कलम सिंह, श्रीमती रमा नागर, ओपी चौहान, पुष्पेंद्र कुमार और वेदपाल सिंह सहित अनेक सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि होली का पर्व आपसी प्रेम, एकता और सामाजिक समरसता का प्रतीक है। ऐसे आयोजन समाज को जोड़ने और पारस्परिक संबंधों को मजबूत करने का कार्य करते हैं। उन्होंने सभी से मिल-जुलकर त्योहार मनाने तथा क्षेत्र में शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील की।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाज के लोगों की उपस्थिति रही। अंत में सभी ने एक-दूसरे को होली की बधाई देते हुए उत्साहपूर्वक रंगोत्सव मनाया।

#AnujTyagiPost

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *