चरथावल में ‘फोकस हेयर सेलून’ का भव्य शुभारंभ, मोईन त्यागी ने फीता काटकर किया शुभारंभ
असलम त्यागी |चरथावल
इफ्तार पार्टी के बाद हुआ उद्घाटन, मोईन त्यागी ने फीता काटकर किया शुभारंभ
मुज़फ्फरनगर जनपद के चरथावल-थानाभवन मार्ग पर हिंदुस्तान धर्म कांटे के समीप ‘फोकस हेयर सेलून’ का शुभारंभ हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम में पत्रकार मोईन त्यागी ने फीता काटकर सेलून का विधिवत उद्घाटन किया।
उद्घाटन से पूर्व सेलून संचालक
आमिर सलमानी द्वारा इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र के दर्जनों रोजेदारों ने रोजा खोला। इफ्तार के बाद अतिथियों की मौजूदगी में नए प्रतिष्ठान का शुभारंभ संपन्न हुआ 
8 वर्षों का अनुभव, अब अपने क्षेत्र में सेवा
फोकस हेयर सेलून के ऑनर आमिर सलमानी ने बताया कि वे पिछले आठ वर्षों से केरल में हेयर सेलून के माध्यम से सेवाएं प्रदान कर रहे थे। अब उन्होंने अपने गृह क्षेत्र चरथावल में आधुनिक हेयर स्टाइलिंग और ग्रूमिंग सेवाएं उपलब्ध कराने का निर्णय लिया है। उन्होंने बताया कि उद्घाटन अवसर पर पहली बार आने वाले ग्राहकों को विशेष छूट दी जाएगी।
कार्यक्रम में रही विशेष मौजूदगी
प्रसिद्ध सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर शेरखान त्यागी के भाई मोहम्मद खान त्यागी का कार्यक्रम में विशेष सहयोग रहा। इस अवसर पर समाजसेवी ताबिश कुरैशी, आलम त्यागी पत्रकार, मोहम्मद आबिद सलमानी, मोहम्मद जुनैद सलमानी, शेरखान सलमानी, मोहम्मद गुलफाम, यूट्यूबर मिस्टर अदनान, जाकिर त्यागी, मोहतसिम त्यागी, साकिब अल्वी, सबलू त्यागी, सादाब मौलाना सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में क्षेत्रीय लोगों ने आमिर सलमानी को शुभकामनाएं देते हुए नए प्रतिष्ठान की सफलता की कामना की।

