माउंट लिट्रा ज़ी स्कूल में क्षेत्रीय विद्यालय निदेशक का प्रेरक संवाद कार्यक्रम आयोजित

📍असलम त्यागी

📅 18 फरवरी 2026

मुज़फ्फरनगर लिंक रोड स्थित माउंट लिट्रा ज़ी स्कूल में दिनांक 18 फरवरी 2026 को ज़ी लर्न लिमिटेड की क्षेत्रीय विद्यालय निदेशक (आर.एस.डी.) श्रीमती कोमल तोमर का गरिमामयी आगमन हुआ।

इस अवसर पर श्रीमती कोमल तोमर ने वर्तमान शैक्षणिक सत्र में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों के अभिभावकों से संवाद किया। उन्होंने संस्था की नवीन एवं उन्नत शैक्षणिक पद्धति की जानकारी देते हुए बताया कि विद्यालय केवल पाठ्य-पुस्तक आधारित शिक्षा तक सीमित नहीं है, बल्कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास—शैक्षणिक, नैतिक, सामाजिक तथा कौशल विकास—पर विशेष बल देता है। उन्होंने आधुनिक तकनीक, अभिनव शिक्षण विधियों एवं गतिविधि-आधारित अधिगम की उपयोगिता पर भी प्रकाश डाला।

कार्यक्रम के दौरान उन्होंने विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं से भी संवाद स्थापित कर नवीन शिक्षण तकनीकों एवं प्रभावी कक्षा-प्रबंधन के संबंध में मार्गदर्शन प्रदान किया, जिससे शिक्षा को अधिक रोचक, प्रभावशाली और वर्तमान परिवेश के अनुरूप बनाया जा सके।

अभिभावकों एवं शिक्षकगणों ने उनके विचारों की सराहना करते हुए कार्यक्रम को ज्ञानवर्धक एवं प्रेरणादायी बताया।

विद्यालय की निर्देशिका श्रीमती चारु भारद्वाज तथा प्रधानाचार्य डॉ. के. जी. अरोरा ने श्रीमती कोमल तोमर का आभार व्यक्त करते हुए उन्हें स्मृति-चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। साथ ही उपस्थित सभी अभिभावकों का धन्यवाद ज्ञापित किया, जिन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने में सक्रिय सहभागिता निभाई।

विद्यालय परिवार ने विश्वास व्यक्त किया कि इस प्रकार के प्रेरक संवाद कार्यक्रम भविष्य में भी शिक्षा की गुणवत्ता को और अधिक सुदृढ़ बनाने में सहायक सिद्ध होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *