लोक लेखा समिति की बैठक में चरथावल विधायक पंकज मलिक की सहभागिता, विकास व पारदर्शिता पर हुई चर्चा
लखनऊ। विधानसभा सचिवालय में उत्तर प्रदेश लोक लेखा समिति की यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (गौतमबुद्ध नगर) विभाग से संबंधित बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश के विकास, प्रशासनिक पारदर्शिता और जनहित से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।
इस बैठक में मुजफ्फरनगर जनपद की चरथावल विधानसभा से समाजवादी पार्टी के विधायक पंकज मलिक ने सहभागिता की। उन्होंने विभागीय कार्यप्रणाली, योजनाओं के क्रियान्वयन और जनहित से जुड़े मुद्दों पर अपनी बात रखी।

बैठक के दौरान संसाधनों के सही उपयोग, परियोजनाओं में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया। लोक लेखा समिति के माध्यम से जनहित से जुड़ी योजनाओं की निगरानी को और मजबूत करने पर भी विचार-विमर्श हुआ।
विधायक पंकज मलिक ने कहा कि प्रदेश के विकास से जुड़ी परियोजनाओं में पारदर्शिता और जवाबदेही आवश्यक है, ताकि योजनाओं का लाभ वास्तविक रूप से आम जनता तक पहुंच सके।

