पत्नी से अवैध संबंध के शक के चलते युवक ने दोस्त के सिर पर किया हथौड़े से वार, फिर दुपट्टे से घोंटकर की हत्या।

हरिद्वार जनपद के सिडकुल थाना क्षेत्र में पत्नी से अवैध संबंध होने के शक में अपने दोस्त की हत्या कर देने के आरोपी को पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया है कि सुखबीर सिंह निवासी रावली महदूद द्वारा दी गई सूचना पर कोतवाली सिड़कुल पुलिस शिकायतकर्ता के घर पर पहुंची तो शिकायतकर्ता मकान मालिक ने बताया कि मकान में निवासरत एक किराएदार धर्मेंद्र ने अपनी पत्नी के साथ में नाजायज संबंध का शक होने पर रात में सोये हुए अपने साथी ललित का सिर में हथौड़े से वार कर और फिर दुपट्टे से गला घोंटकर हत्या कर दी है।
मकान मालिक सुखबीर सिंह के प्रार्थना पत्र के आधार पर कोतवाली सिड़कुल पर मुकदमा पंजीकृत किया गया तथा मकान मालिक सुखबीर के समक्ष ही आरोपी धर्मेंद्र को गिरफ्तार किया गया। आरोपी धर्मेन्द्र पुत्र करन सिंह निवासी ग्राम नौगांव थाना स्योहारा जिला बिजनौर उत्तर प्रदेश हाल पता रावली महदूद कोतवाली सिडकुल जनपद हरिद्वार का चालान कर दिया है।

