Anuj Tyagi
देवबंद में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: दो स्मैक तस्कर दबोचे, 32 ग्राम नशीला पदार्थ बरामद
सहारनपुर। देवबंद पुलिस ने ऑपरेशन सवेरा के तहत नशे के कारोबार में लिप्त दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए तस्करों के पास से 32 ग्राम स्मैक बरामद की गई है।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अकबर उर्फ शहंशाह निवासी अमरोहा और अनस पुत्र वसीम निवासी देवबंद के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, ये दोनों लंबे समय से क्षेत्र में युवाओं को नशीला पदार्थ सप्लाई कर रहे थे।
कोतवाल नरेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि नशे के अवैध कारोबार पर पुलिस का अभियान लगातार जारी रहेगा और किसी भी कीमत पर तस्करों को बख्शा नहीं जाएगा।
🔹
#देवबंदपुलिस
#स्मैकतस्करगिरफ्तार
#ऑपरेशनसवेरा
#नशामुक्तअभियान
#सहारनपुरखबर
🔹
#DeobandPolice
#DrugSmugglersArrested
#OperationSavera
#SayNoToDrugs
#SaharanpurNews

