Anuj Tyagi
पौड़ी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, रेव पार्टी करते 37 युवक-युवतियां पकड़े
उत्तराखंड के यमकेश्वर में पौड़ी पुलिस ने सोमवार देर रात बड़ी कार्रवाई की। गंगा भोगपुर तल्ला स्थित इवाना रिजॉर्ट में चल रही रेव पार्टी में पुलिस ने 28 पुरुष और 9 महिलाओं सहित कुल 37 लोगों को पकड़ा।
जानकारी के मुताबिक थाना लक्ष्मणझूला पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि रिजॉर्ट में गैर राज्यों से आए युवक-युवतियों के द्वारा अवैध रेव पार्टी आयोजित की जा रही है। सूचना पर थानाध्यक्ष संतोष पैथवाल विशेष टीमों के साथ मौके पर पहुंचे और सभी को हिरासत में लिया।
गौरतलब है कि मानसून व बरसात को देखते हुए उपजिलाधिकारी यमकेश्वर ने पहली जुलाई से क्षेत्र के सभी रिजॉर्ट और कैंपिंग बंद करने के आदेश जारी किए थे। इसके बावजूद रिजॉर्ट स्वामी प्रशांत द्वारा अवैध रूप से संचालन किया जा रहा था। पुलिस ने मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है।
🔹
#पौड़ीपुलिस #उत्तराखंड #रेवपार्टी #यमकेश्वर #गंगाभोगपुर #पुलिसकार्रवाई #इवाना_रिजॉर्ट #लक्ष्मणझूला #अवैधपार्टी #उत्तराखंडखबर
#PauriPolice #Uttarakhand #RaveParty #Yamkeshwar #GangaBhogpur #PoliceAction #IvanaResort #LaxmanJhula #IllegalParty #BreakingNews

