अनुज त्यागी
देहरादून, 13 अगस्त – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत तिरंगा फहराया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से शुरू हुआ यह अभियान आज जन-जन तक पहुंचकर राष्ट्रभक्ति का महाअभियान बन चुका है।
मुख्यमंत्री के अनुसार, तिरंगा स्वतंत्रता, एकता और समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर का जीवंत प्रतीक है। उन्होंने प्रदेशवासियों से अपील की कि स्वतंत्रता दिवस पर सभी लोग अपने घर, कार्यालय और दुकानों पर गर्व एवं सम्मान के साथ तिरंगा फहराएं और देश की आज़ादी के लिए बलिदान देने वाले वीर सेनानियों को नमन करें।

