किसान नेता शाहबाज त्यागी ने रक्तदान कर मरीज की बचाई जान, परिजनों ने दी ढेरों दुआएं 
असलम त्यागी
मुजफ्फरनगर जनपद के चरथावल क्षेत्र के ग्राम कुटेसरा निवासी भारतीय किसान यूनियन (किसान योद्धा) राष्ट्रीय प्रभारी शाहबाज त्यागी किसानों की हक की लड़ाई लड़ने वाले किसान नेता व समाजसेवी आज एक मरीज़ का हाल जानने जिला चिकित्सालय मुजफ्फरनगर पहुंचे, जहां उन्हें पता चला की की मरीज़ को एक यूनिट रक्त की जरूरत है, मरीज़ के परिजनों ने बहुत कोशिश करने के बावजूद भी उन्हें कोई रक्त दान करने वाला नहीं मिला और बीमार की हालत गम्भीर होने का खतरा परिजनों को सता रहा था मरीज के परिजन गरीब होने के कारण एक यूनिट ब्लड भी खरीदने में असमर्थ थे भारतीय किसान यूनियन (किसान योद्धा) राष्ट्रीय प्रभारी शाहबाज त्यागी ने स्वयं रक्तदान कर मरीज को की जान बचाई और एक अच्छा किसान नेता व समाजसेवी होने का सबूत दिया रक्त प्राप्त होने के बाद, परिजनों ने मरीज का उपचार शुरू कराया और शाहबाज त्यागी को फरिश्ता बताते हुए दी ढेरों दुआए और आभार व्यक्त करते हुए दिल से धन्यवाद किया

