कार में आग लगने से हड़कंप,कार सवारों ने कूदकर बचाई जान।
असलम त्यागी
मुजफ्फरनगर: चरथावल कस्बे के रोहाना मार्ग पर स्थित गांधी इंटर कॉलेज के पास एक चलती कार में आग लगने से हडक़ंप मच गया कार में सवार लोगों ने तुरंत समझदारी दिखाते हुए गाड़ी से कूदकर अपनी जान बचाई कार में आग लगने की सूचना पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली।
जनपद हापुड़ निवासी अमित कुमार पुत्र श्री प्रताप थाना चरथावल क्षेत्र के ग्राम अलावलपुर में अपनी ससुराल आया हुआ था।रविवार सुबह वह अपने साले के साथ कार में सवार हो कही जा रहा था।चरथावल कस्बे के रोहाना मार्ग पर चलती कार में अचानक शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई। घटना के दौरान कार में सवार लोगों ने तुरंत समझदारी दिखाते हुए गाड़ी से कूदकर अपनी जान बचाई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग लगते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। राहगीरों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक कार पूरी तरह जलकर खाक हो चुकी थी। सौभाग्य से इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जांच शुरू कर दी है।

