सीएमओ ने चरथावल सीएचसी व पीएचसी का किया औचक निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा निर्देश।
असलम त्यागी
मुजफ्फरनगर जनपद मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. सुनील तेवतिया ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चरथावल एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बलवाखेड़ी का औचक निरीक्षण कियडॉ. सुनील तेवतिया सबसे पहले सीएचसी चरथावल पहुँचे,जहाँ उन्होंने ओपीडी, लैब,दवा वितरण कक्ष,प्रसव कक्ष,स्टोर रूम एवं परिसर की सफाई की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने उपस्थित स्वास्थ्यकर्मियों से सेवाओं की कार्यप्रणाली की जानकारी ली और मरीजों से भी बातचीत कर उनकी संतुष्टि की स्थिति जानी।निरीक्षण के दौरान उन्होंने पाया कि कुछ स्थानों पर सफाई व्यवस्था में सुधार की आवश्यकता है। उन्होंने प्रभारी चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित किया कि स्वास्थ्य केंद्र को स्वच्छ, व्यवस्थित एवं मरीजों के अनुकूल बनाया जाए, और समय-समय पर स्वच्छता की निगरानी भी की जाए। इसके पश्चात डॉ. तेवतिया ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बलवाखेड़ी का निरीक्षण किया,जहाँ उन्होंने कर्मचारियों की उपस्थिति रजिस्टर,ओपीडी रजिस्टर, दवा स्टॉक तथा टीकाकरण कक्ष की समीक्षा की। उन्होंने स्वास्थ्य केंद्र पर जननी सुरक्षा योजना, टीकाकरण कार्यक्रम एवं परिवार नियोजन सेवाओं की प्रगति की भी जानकारी ली।निरीक्षण के दौरान डॉ. तेवतिया ने स्पष्ट रूप से कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी कर्मचारियों को समय से उपस्थित रहकर ईमानदारीपूर्वक सेवाएं प्रदान करनी होंगी। उन्होंने केंद्र प्रभारी को निर्देश दिए कि सभी विभागों में नियमित निगरानी सुनिश्चित की जाए तथा किसी भी शिकायत का तत्काल समाधान किया जाए।निरीक्षण के दौरान डॉ. सुनील तेवतिया ने कहा कि स्वास्थ्य केंद्रों को जनहित की सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ कार्य करना चाहिए और यह सुनिश्चित किया जाए कि ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्र के नागरिकों को सुलभ, गुणवत्ता-युक्त एवं सम्मानजनक स्वास्थ्य सेवाएं प्राप्त हों

