मुज़फ्फरनगर से गौरवपूर्ण खबर
गांव सोहजनी के डॉ. सिद्धार्थ त्यागी का आर्मी मेडिकल सर्विस (AFMS) में चयन
मुज़फ्फरनगर।
जिला मुज़फ्फरनगर के गांव सोहजनी निवासी डॉ. सिद्धार्थ त्यागी, पुत्र श्री संजीव राजू त्यागी (तिरुपति पैलेस वाले), ने क्षेत्र का नाम रोशन करते हुए आर्मी मेडिकल सर्विस (AFMS) में कैप्टन पद पर चयन प्राप्त किया है।

बताया गया है कि डॉ. सिद्धार्थ त्यागी जल्द ही देहरादून में अपनी नियुक्ति हेतु ज्वाइन करेंगे। उनके चयन से परिवार सहित समूचे गांव में खुशी का माहौल है। डॉक्टर सिद्धार्थ के पिताजी संजीव त्यागी दिल्ली मौसम विभाग में कार्यरत हैं
डॉ. सिद्धार्थ की इस उपलब्धि पर क्षेत्र के गणमान्य व्यक्तियों ने उन्हें बधाई दी है और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
यह सफलता युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है, जो देशसेवा के साथ-साथ चिकित्सा क्षेत्र में योगदान देना चाहते हैं।
————————————————————-
#मुज़फ्फरनगर #सोहजनीगांव #डॉसिद्धार्थत्यागी #AFMS #ArmyMedicalCorps #देहरादूनज्वाइनिंग #भारतीयसेना #जाटयुवा #MedicalCaptain #देशसेवा #युवाप्रेरणा #SuccessStory #MuzaffarnagarPride #RajsattaPost #AnujTyagiUpdate #muzaffarnagar #news

