चंदौसी/संभल। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर मझावली स्थित शशि मदन पब्लिक स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे प्रभारी मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने सूर्य नमस्कार को लेकर विरोध करने वालों पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, जो लोग सूर्य नमस्कार का विरोध करते हैं, उन्हें यह समझना चाहिए कि अगर सूरज ही नहीं निकलेगा, तो इबादत कैसे करेंगे?

प्रभारी मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने आगे कहा कि सूर्य नमस्कार एक संपूर्ण व्यायाम प्रणाली है, जिसमें सभी प्रकार के प्राणायाम समाहित हैं। इसी तरह पांचो वक्त की नमाज में भी सूर्य नमस्कार शामिल है। मंत्री ने कहा कि सूर्य ही पृथ्वी पर जीवन का आधार है। उसी से प्रकृति का संचालन और समस्त जीवों का पालन-पोषण हो रहा है। ऐसे में सूर्य नमस्कार का विरोध करना केवल अज्ञानता और संकीर्ण मानसिकता को दर्शाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *