आगरा। सिकंदरा हाईवे पर मथुरा और फिरोजाबाद की ओर से आने वाले वाहनों पर शनिवार को गुरु का ताल गुरुद्वारा की ओर नहींं आएंगे। गुरु तेग बहादुर साहिब जी की 350वीं शहादत शताब्दी के अवसर पर शनिवार दोपहर दो बजे से रात 12 बजे तक कीर्तन समागम आयोजन किया जाएगा। जिसमें बड़ी संख्या में संगत के शामिल होने का अनुमान है।

यह रहेगा मार्ग परिवर्तन

  • फिरोजाबाद से मथुरा की ओर जाने वाले भारी वाहन कुबेरपुर कट से यमुना एक्सप्रेसवे होकर जाएंगे।
  • मथुरा से फिरोजाबाद की ओर जाने वाले भारी वाहन रैपुरा जाट से दक्षिणी बाइपास, रोहता नहर चौराहा, दिगनेर मार्ग से इनर रिंग रोड होकर गुजरेंगे।
  • फिरोजाबाद से ग्वालियर व जयपुर जाने वाले भारी वाहन कुबेरपुर कट, इनर रिंग रोड, दिगनेर पुलिया, रोहता नहर से जाएंगे।
  • हाथरस से फिरोजाबाद जाने वाले वाहन खंदौली, मुड़ी चौराहा, एत्मादपुर होते हुए एनएच-19 से जाएंगे।
  • जलेसर से आगरा आने वाले वाहन मुड़ी चौराहा से एत्मादपुर या खंदौली होकर जाएंगे।
  • ग्वालियर से हाथरस जाने वाले वाहन रोहता नहर, दिगनेर पुलिया, इनर रिंग रोड, यमुना एक्सप्रेसवे से जाएंगे।
  • ग्वालियर से फिरोजाबाद जाने वाले वाहन रोहता नहर, दिगनेर पुलिया, इनर रिंग रोड, एत्मादपुर मार्ग से जाएंगे।
  • ग्वालियर से जलेसर की ओर जाने वाले भारी वाहन रोहता नहर, दिगनेर पुलिया, इनर रिंग रोड, एत्मादपुर, मुड़ी चौराहा से जाएंगे।
  • जयपुर से हाथरस जाने वाले वाहन महुअर कट, दक्षिणी बाइपास, गांव बाद, रोहता नहर, दिगनेर पुलिया, इनर रिंग रोड व यमुना एक्सप्रेसवे से जाएंगे।
  • जयपुर से फिरोजाबाद की ओर जाने वाले वाहन महुअर कट, दक्षिणी बाइपास, गांव बाद, रोहता नहर, दिगनेर पुलिया, इनर रिंग रोड, एत्मादपुर होकर जाएंगे।

एसीपी यातायात सैयद अरीब अहमद ने बताया कि इसे देखते शनिवार दोपहर दो बजे से रात 12 बजे कार्यक्रम समाप्ति तक मार्ग परिवर्तन लागू किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *