नगीना। कस्बा के मुहल्ला सेवावाली गांवड़ी निवासी किसान बुधवार की सुबह पास के ही खेत में काम कर रहे थे। उसी समय एक नील गाय ने उनपर हमला कर दिया और कई बार हमला कर सींग से टक्कर मारी।
गंभीर रूप से घायल हुए किसान किसी प्रकार जान बचाकर घर पहुंचे। स्वजन उन्हें सीएचसी ले गए। जहां उपचार के दौरान किसान की मौत हो गई। उधर, घटना के बाद नील गाय आबादी में घुस गई और कई वाहनों को टक्कर मारी, जिससे नील गाय भी घायल हो गई और उसकी भी मौत हो गई।
नगर के मुहल्ला सेवावाली गांवड़ी निवासी 70 वर्षीय नत्थन सिंह छोटे किसान थे और मेहनत-मजदूरी करने अपने परिवार का पालन करते थे। बुधवार की सुबह करीब पांच बजे नत्थन सिंह पास के ही खेत में सब्जी काट रहे थे। उसी समय अचानक एक नील गाय मौके पर आई और किसान पर हमला कर दिया।

नील गाय ने किसान पर कई बार टक्कर मारी। नील गाय के हमले गंभीर रूप से घायल हुए नत्थन सिंह किसी तरह से अपने घर तक पहुंचे। स्वजन ने उन्हें उपचार के लिए सीएचसी ले गए। जहां उपचार के दौरान नत्थन की मौत हो गई। स्वजन ने बिना कोई कार्रवाई किए शव को अपने साथ ले गए और अंतिम संस्कार कर दिया।
उधर, घटना के बाद नील गाय दिशा भटक कर आंबेडकर नगर मुहल्ले की आबादी में घुस गई और कॉलोनी में घरों के बाहर खड़ी कई कारों में टक्कर मार कर क्षतिग्रस्त कर दिया।
उधर, घटना के बाद नील गाय दिशा भटक कर आंबेडकर नगर मुहल्ले की आबादी में घुस गई और कॉलोनी में घरों के बाहर खड़ी कई कारों में टक्कर मार कर क्षतिग्रस्त कर दिया।
नील गाय ने कई बार अपना सिर वाहनों से टकराया। जिस कारण वह भी घायल हो गई और कुछ देर बार उसकी भी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने पालिका कर्मचारियों की मदद से नील गाय के शव को उठाकर अपने साथ ले गई।
वन क्षेत्राधिकारी प्रदीप कुमार शर्मा ने बताया कि नील गाय आबादी में घुसकर भाग दौड़ने, कुत्तों के भौंकने और अधिक संख्या में लोगों को देखने से घबरा जाती है। यहीं कारण रहा है आबादी में आने के कारण यहां-वहां दौड़ने और घायल होने से उसकी मौत हो गई।