मुज़फ्फरनगर;आज त्यागी भूमिहार ब्राह्मण समाज समिति रजिस्टर्ड की एक बहुत अहम बैठक मुजफ्फरनगर में संचालित की गई। इस बैठक में संघटन के लोगो को अहम जिम्मेदारी दी गई। इसी कड़ी में पश्चिमी प्रदेश अध्यक्ष अक्षय कुमार त्यागी ने गांव कुरड़ी निवासी वर्तमान में मुज़फ्फरनगर निवासी मुकेश त्यागी जी (त्यागी प्लाईवुड वाले)को सहारनपुर मंडल मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई। अजय त्यागी (जोनी त्यागी) गांव भसानी को मंडल उपाध्यक्ष सहारनपुर की जिम्मेदारी दी गई है।बैठक में पश्चिम प्रदेश अध्यक्ष अक्षय त्यागी ने कहा कि मुकेश त्यागी बहुत पहले से संगठन के साथ जुड़े हुए हैं वह सक्रिय पदाधिकारी भी है और निरंतर समाज हित के कामों में लगे रहते हैं। मुकेश त्यागी जी और अजय त्यागी जी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष मांगेराम त्यागी जी और पश्चिम प्रदेश अध्यक्ष अक्षय कुमार त्यागी का आभार जताया और पूरी निष्ठा के साथ संगठन में काम करने की प्रतिज्ञा ली।बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष मांगेराम त्यागी , विदित त्यागी , सोनू त्यागी , हिमांशु त्यागी सरना, हरिओम त्यागी आदि गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *