आगरा। शाहगंज में एक कारीगर सराफा कारोबारियों का पांच करोड़ से अधिक कीमत का सोना और रुपये लेकर साउथ अफ्रीका भाग गया। शिकायत पर पुलिस ने गुजरात से आरोपित की पत्नी को हिरासत में लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है।

एसीपी लोहामंडी मयंक तिवारी ने बताया कि सराफ से सोना लेकर भागने वाला युवक भापी बंगाल का रहने वाला है और पिछले 10 साल से आगरा में रह कर काम कर रहा था।

लोगों ने शिकायत की थी कि उसने काम में परिचित लोगों को विश्वास में लेकर पांच करोड़ से अधिक का सोना और नकदी ले ली। इसके बाद आरोपित साउथ अफ्रीका चला गया। शिकायत पर जांच में उसकी पत्नी के गुजरात में छिपे होने की जानकारी मिली। इसके बाद पुलिस टीम ने गुजरात से महिला को हिरासत में लिया। पूछताछ में पत्नी ने बताया कि आरोपित ऑनलाइन लाटरी में काफी रुपये हार चुका था, इससे उसके ऊपर कर्ज हो गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *