उन्होंने कहा कि पिछले कुछ समय से आपके द्वारा सार्वजनिक स्थानों पर सरकार की आलोचना की जा रही है। नोटिस में यह भी कहा गया है कि विधायक के वक्तव्याें व कृत्यों से पार्टी की प्रतिष्ठा को आघात पहुंच रहा है, जो कि अनुशासनहीनता की श्रेणी में आता है।
भाजपा भी मनाएगी योगी सरकार के आठ वर्षों की उपलब्धियों का उत्सव
उत्तर प्रदेश भाजपा भी योगी सरकार के आठ वर्षों की उपलब्धियों का उत्सव मनाएगी। सरकार की अपराध पर जीरो टालरेंस की नीति, गांव, गरीब, किसान, महिला व युवाओं के सामाजिक व आर्थिक उन्नति को समर्पित सरकार की योजनाएं तथा भारतीय सांस्कृतिक जयघोष समेत अंत्योदय की नीति आदि को लेकर भाजपा जनता के दरबार में जाएगी।
भाजपा सोमवार 24 मार्च से 14 अप्रैल तक प्रदेश में विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से आठ वर्ष की उपलब्धियों के साथ जनसंवाद करेगी। अभियान की दृष्टि से जिला स्तर पर सोमवार को कार्यशालाएं आयोजित की जाएंगी। अभियान के प्रदेश संयोजक व प्रदेश महामंत्री गोविन्द नारायण शुक्ल ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी एवं प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह द्वारा तय कार्ययोजना के अनुसार ‘उत्तर प्रदेश का उत्कर्ष-भाजपा सरकार के आठ वर्ष’ के संदेश के साथ विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को लेकर भाजपा आमजन तक पहुंचेगी।
अभियान के लिए प्रदेश स्तर पर गोविन्द नारायण शुक्ल के अलावा प्रदेश उपाध्यक्ष मानवेन्द्र सिंह, प्रदेश मंत्री शंकर गिरि, मीना चौबे, अमित वाल्मीकि, बसन्त त्यागी और शिवभूषण सिंह को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके साथ ही क्षेत्र व जिला स्तर पर भी संयोजक व सहसंयोजक बनाए गए है। इस दौरान जिला स्तर लाभार्थी मेले आयोजित किए जाएंगे। घर-घर संपर्क के माध्यम से भी सरकार की योजनाओं तथा साहसिक व ऐतिहासिक निर्णयों को पहुंचाया जाएगा। प्रत्येक विधानसभा स्तर पर विकास गोष्ठियां भी आयोजित की जाएंगी।
जिला स्तर पर प्रबुद्धवर्ग के बीच सम्मेलनों के माध्यम से सरकार की आठ वर्ष की उपलब्धियों पर संवाद किया जाएगा। वहीं, ग्राम सभा स्तर पर महिला मोर्चा महिलाओं के बीच पहुंचकर संवाद करेगी। 14 अप्रैल बाबा साहेब डा. भीमराव आंबेडकर जयंती पर बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जाएगा तथा स्वच्छता कार्यक्रम बूथ स्तर पर आयोजित किए जाएंगे। इसके साथ ही भाजपा सरकार द्वारा सामाजिक न्याय एवं सामाजिक समरसता के लिए किये गए कार्यों पर चर्चा की जाएगी।