सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई महिला की करतूत
महिला के जाने के बाद जब कृष्णा ने सामान का मिलान किया तो उन्हें एक डिब्बा कम मिला। उन्होंने दुकान में लगा सीसीटीवी कैमरा देखा तो उन्हें चोरी की जानकारी हुई। इसके बाद उन्होंने चौक कोतवाली पहुंचकर आरोपित महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
फुटेज के आधार पर महिला की तलाश कर रही पुलिस
इंस्पेक्टर नागेश उपाध्याय ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर महिला की तलाश की जा रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे भी देखे जा रहे हैं। चोरी हुए गहनों के बारे में उन्होंने कहा कि अभी तक गहनों की कीमत स्पष्ट नहीं हो पाई है। वहीं, देर शाम बड़ी संख्या में चौक कोतवाली पहुंचे व्यापारियों ने पुलिस से जल्द कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
आधे घंटे तक दुकान में रही महिला
इंस्पेक्टर चौक नागेश उपाध्याय ने बताया कि खरीदारी करने पहुंची महिला अकेली ही दुकान के अंदर आई और करीब आधे घंटे तक गहने देखती रही। इस बीच मौका पाकर उसने गहनों से भरा डिब्बा चोरी कर लिया। इंस्पेक्टर का कहना है कि महिला को गिरफ्तार किए जाने के प्रयास किए जा रहे हैं। उसकी गिरफ्तारी के बाद ही कुल कीमत स्पष्ट हो सकेगी।

