हाथरस। हसायन के गांव नगला डांडा में दूधिया की गोली मारकर हत्या कर दी। बदमाशों ने मंगलवार की सुबह साढे पांच बजे वारदात को अंजाम दिया। ताबड़तोड़ गोलियों की आवाज सुनकर ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे, लेकिन तब तक बदमाश फरार हो चुके थे। हत्या से इलाके में दहशत फैल गई। पुलिस ने छानबीन कर बदमाशों की तलाश की, लेकिन उनका सुराग नहीं लगा।
हसायन के गांव शीतलवाड़ा निवासी राजेंद्र सिंह बघेल दूध का कारोबार का कारोबार करते थे। प्रतिदिन की तरह मंगलवार की तड़के वह अपने गांव से पास के गांव दूध लेने साइकिल से जा रहे थे। तभी नगला डांडा श्यामपुर रजवाहे के रास्ते पर बदमाशों ने राजेंद्र सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी।

मौके से भाग गए बदमाश

राजेंद्र सिंह की हत्या करने के बाद बदमाश वहां से फरार हो गए। जानकारी होने पर एएसपी अशोक कुमार सिंह और सीओ सिकंदराराऊ श्यावीर सिंह फोरेंसिक व डााग स्क्वाड टीम के साथ घटना स्थल पर पहुंचे। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्रित किए।

बेटे ने बताया लेनदेन को लेकर पिता की हत्या

राजेंद्र सिंह के बेटे पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य विपिन कुमार बघेल ने पुलिस को बताया कि पिता दूध का कारोबार करते थे। लेनदेन को लेकर उनकी हत्या की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *