शिक्षा देवी डिग्री कॉलेज में मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन, मंतशा ने हासिल किया प्रथम स्थान

मुजफ्फरनगर। शिक्षा देवी डिग्री कॉलेज, सोहंजनी तगान में 28 अक्टूबर 2026 को छात्राओं के लिए मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए आकर्षक मेहंदी डिजाइन बनाए और अपनी रचनात्मकता एवं कलात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिता में मंतशा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि जैनब और इरम संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान पर रहीं। वहीं, आंचल ने तृतीय स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता में माही, सलोनी, नेहा, मानसी सहित अन्य छात्राओं ने भी प्रतिभाग किया।

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. राजकुमार अग्रवाल ने विजेता छात्राओं को बधाई देते हुए सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं छात्राओं की रचनात्मक प्रतिभा को निखारने के साथ-साथ उनमें आत्मविश्वास और सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित करने में सहायक होती हैं। उन्होंने बालिकाओं एवं महिलाओं को जागरूक, आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने पर भी जोर दिया।

कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान करने के साथ महिला सशक्तीकरण के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा। प्रतियोगिता उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। कार्यक्रम को सफल बनाने में महिला शिक्षकों एवं सांस्कृतिक समिति का योगदान रहा।

#RajsattaPost #Muzaffarnagar #Education #MehndiCompetition #WomenEmpowerment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *