अनुज त्यागी
मुज़फ्फरनगर,किसान नेता राकेश टिकैत की पहल पर सपा राष्ट्रीय सचिव नेता राकेश शर्मा व समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता पर जिला अध्यक्ष इलम सिंह गुर्जर खानपुर विधायक उमेश शर्मा व पूर्व विधायक प्रणव सिंह का समझौता करने के प्रयास के लिए मुजफ्फरनगर से निकले हरिद्वार पहुंचकर दोनों से ही करेंगे वार्ता, सपा नेता राकेश शर्मा चौधरी इलम सिंह गुर्जर ने राजसत्ता पोस्ट से बातचीत करते हुए बताया यह जो प्रकरण खानपुर विधानसभा में विधायक व पूर्व विधायक के बीच चल रहा है यह गलत दिशा की ओर जा रहा है हम दोनों ही राकेश टिकैत जी की पहल पर हरिद्वार जा रहे हैं वहां पर दोनों से ही वार्ता करेंगे वह क्षेत्र में भी दोनों पक्षों से बातचीत करेंगे जो समझौते के लिए उपयुक्त होगी हमारा यही प्रयास रहेगा।
बता दे आज सुबह भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा जो दोनों विधायकों के बीच चल रहा है वह सही नहीं है और दोनों ही पक्षों की ओर से पंचायत हो चुकी है अब हम इसमें दोनों ही पक्षों से वार्ता करने के लिए हरिद्वार जा रहे हैं और समझौता करने का प्रयास करेंगे क्योंकि समझौता ही आखिरी विकल्प होता है और जो सही भी होता है, बीते 10 दिनों से हरिद्वार की खानपुर विधानसभा सीट से वर्तमान विधायक पत्रकार उमेश शर्मा व पूर्व विधायक प्रणव सिंह चैंपियन के बीच रस्साकशी चल रही है जिसमें इस समय प्रणव सिंह चैंपियन जहां 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल में बंद है वही उमेश कुमार को न्यायालय से जमानत मिल गई थी और वह अपने घर पर हैं।।

