संभल। संभल के चंदौसी क्षेत्र के गांव बाकरपुर भैतरी में बिजली कटौती के दौरान एक अनोखी घटना सामने आई, जहां 14 हजार रुपये के बकाया बिल को लेकर घर का कनेक्शन काटने पहुंचे लाइनमैन को महिला अयोध्या ने डंडा लेकर खंभे से नीचे उतरने पर मजबूर कर दिया। 43 सेकंड के वायरल वीडियो में महिला की दृढ़ता और लाइनमैन की घबराहट साफ नजर आई।
जैसे ही महिला को पता चला कि उनके घर की बिजली काटी जा रही है, वह सीढ़ी और डंडा लेकर खंभे तक पहुंची और लाइनमैन को चेतावनी दी कि कनेक्शन काटने की कोशिश न करे। डंडा देखकर डर से घबराए लाइनमैन ने महिला को शांत करने की कोशिश की और आश्वासन दिया कि वह बिजली का कनेक्शन नहीं काटेगा, जिसके बाद ही महिला ने उसे उतरने दिया।
लोगों के अलग-अलग रिएक्शन
यह वीडियो इलाके में चर्चा का विषय बन गया है, जहां कुछ लोग महिला की हिम्मत की सराहना कर रहे हैं, तो कुछ इसे कानून तोड़ने की घटना मान रहे हैं। इस पर बिजली विभाग ने कहा कि बिल बकाया होने के चलते कनेक्शन काटने की प्रक्रिया चल रही थी, लेकिन महिला के व्यवहार की जांच के बाद उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
जेई सहित बिजली टीम से अभद्रता, गोली मारने की दी धमकी
वहीं भोजपुर में पीपलसाना गांव में बिजली विभाग के जेई सहित विभाग की टीम के साथ सोमवार उपभोक्ता ने अभद्रता कर दी। विरोध करने पर टीम को गोली मारने की धमकी भी दे दी। मामले में पुलिस ने आरोपित के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
उच्चाधिकारियों के निर्देश पर सोमवार को अवर अभियंता राम बच्चन कुशवाहा की मौजूदगी में विद्युत विभाग की टीम ओटीएस योजना के तहत कार्य कर रही थी, जिसके तहत वह उपभोक्ताओं से बिजली के बिल की वसूली कर रही थी। सुबह करीब 11:30 बजे गांव में रहने वाली उपभोक्ता नईमा के घर टीम पहुंची। आरोप है कि इसी दौरान आरोपित मिक्की ने किसी बात को लेकर विवाद हो गया।

आरोप कि गाली देने से मना किया तो आरोपित ने जान से मारने की धमकी दे दी। मामले में विद्युत विभाग की टीम की तहरीर पर पुलिस ने मिक्की निवासी पीपलसाना के खिलाफ सरकारी काम में बाधा डालने का मुकदमा दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी शरद मलिक ने बताया मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।