लखनऊ,शहरी विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने महाकुम्भ मेले 2025 की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिये सभी सम्बन्धित विभागों के उच्च अधिकारियों के साथ आज प्रयागराज सर्किट हाउस में गहन समीक्षा बैठक की।

नगर के सभी वार्डों में कुम्भ मेले के निमित्त सभी तैयारियों को सम्पूर्ण करने के लिये बैठक में दिशा निर्देश दिये।
बैठक में प्रयागराज के गणेश केसरवानी , विधायक हर्षवर्धन वाजपेयी , प्रयागराज भाजपा के नगर अध्यक्ष राजेंद्र मिश्र और सम्बन्धित विभागों के उच्च अधिकारी उपस्थित थे।
मेले में आने वाले भक्तों और सभी तीर्थयात्रियों के लिये हम एक सुरक्षित, स्वच्छ और पवित्र महाकुम्भ मेला क्षेत्र प्रस्तुत करने के लिये कटिबद्ध हैं।

