यूपी के बहराइच से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां बीवी को उसके आशिक की बाहों में देख शौहर आपा खो बैठा और देखते ही देखते धारदार हथियार से वार कर पत्नी के प्रेमी का कत्ल कर दिया. इतना ही नहीं, शौहर ने पत्नी पर भी अनगिनत वार किए. मारपीट में पति भी चोटिल हुआ है

दरअसल केसरगंज निवासी ट्रक ड्राइवर हलीम अहमदाबाद ट्रक लेकर गया हुआ था। बीती रात वह अचानक घर आया तो घर में बीवी ख़तिबुन्ननिशा संग प्रेमी गुड्डू सुलेमान आपत्तिजनक अवस्था में थे। गुस्से में हलीम ने गुड्डू क़ी हत्या कर दी।

सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया, घटना में शामिल आरोपी के भांजे को गिरफ्तार कर लिया. वहीं, घायल पति-पत्नी को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *