बाइट-परमेंद्र सिंह डोबाल,एसएसपी हरिद्वार
उत्तराखंड
हरिद्वार। हरिद्वार पुलिस का गुड वर्क सामने आया है. बहादराबाद थाना क्षेत्र के धनोरी में श्री बालाजी ज्वैलर्स के यहां हुई करोड़ो रूपये की लूट में शामिल एक बदमाश को पुलिस ने मुठभेड़ में ढेर कर दिया है. जबकि एक अन्य आरोपी भागने में कामयाब रहा. पुलिस उसकी कांबिंग में लगी हुई है. प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस ने चेकिंग के दौरान बाइक सवार बदमाशों को रुकने के लिए कहा लेकिन वह तेज गति से बाइक चलाते हुए भागने लगे तब पुलिस ने उनका पीछा किया तो उन्होंने पुलिस पर फायर झोंक दिया जवाबी कार्यवाही में पुलिस ने फायरिंग करते हुए एक बदमाश को घायल कर दिया जबकि उसका दूसरा साथी अंधेरे का फायदा उठाते हुए भागने में सफल रहा जिसके लिए पुलिस ने कंबाइन शुरू कर दी है वहीं घायल बदमाश को जिला चिकित्सालय में डॉक्टरों के द्वारा मृत घोषित कर दिया।
बताया गया है कि अस्पताल पहुंचे वादी द्वारा पुष्टि की गई कि श्री बालाजी ज्वैलर्स डकैती कांड में उक्त बदमाश शामिल था।
बता दे हरिद्वार में दिनदहाड़े हुई थी पांच करोड़ की लूट: कि एक सितंबर को हरिद्वार के सबसे व्यस्ततम इलाके रानीपुर मोड के पास बदमाशों ने दिनदहाड़े ज्वेलरी शोरूम में धावा बोला था. बदमाश करीब 10 से 12 मिनट तक ज्वेलरी शोरूम में रहे थे. इस दौरान बदमाशों ने करीब पांच करोड़ रुपए की डकैती को अंजाम दिया था.
इस घटना के बाद डीजीपी ने भी घटनास्थल का दौरा किया था,एसएसपी परमेंद्र सिंह डोबाल ने कहा था हम जल्द से जल्द डकैती की घटना को खोल देंगे जिसके लिए हमने पुलिस टीमो का गठन कर दिया है,
मृतक बदमाश पंजाब का रहने वाला बताया जा रहा है और अभी उसके अपराधी के रिकॉर्ड की जानकारी की जा रही है
पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपी और लूट के दिन सीसीटीवी में कैद हुआ बदमाश एक ही है.
देखिये फोटो में

पुलिस कप्तान प्रमेंद्र डोबाल, एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार, एसपी देहात स्वप्न किशोर सिंह और एसपी क्राइम पंकज गैरोला समेत आला अधिकारी मौजूद, वही एक पुलिस टीम को फरार बदमाश की तलाश में कांबिंग कर रही है और जिले भर में नाकाबंदी कर चेकिंग शुरू कर दी गई है।

