उत्तराखंड संवाददाता

जनपद नैनीताल, हल्द्वानी के मुखानी थाना क्षेत्र में 14 वर्षीय किशोर की हत्या के मामले में 12 घंटे के भीतर पुलिस ने अनावरण करते हुए आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है,हल्द्वानी में 14 साल के धर्मेंद्र कश्यप क़ी हत्या उसकी माँ के प्रेमी सत्यवीर ने क़ी थी। क़ातिल सत्यवीर अरेस्ट है। वजह यह थी क़ी सत्यवीर और धर्मेन्द्र क़ी माँ के अवैध सम्बन्ध क़ी जानकारी धर्मेन्द्र को हो गई थी। कही किशोर इस बात को परिवार को ना बता दे.. इसी डर में सत्यवीर ने धर्मेंद्र को बहाने से जंगल ले जाकर मार दिया। क़ातिल सत्यवीर निवासी मीरगंज बरेली को जेल भेज दिया गया है।

बता दें कि बृहस्पतिवार को स्टील फैक्ट्री के जंगल में करीब 150 मीटर अंदर पुलिस को एक 15 वर्षीय किशोर का शव मिला था। शिनाख्त पुलिस ने शिनाख्त के बाद पोस्टमार्टम कराया। रिपोर्ट में किशोर की गला घोंटकर हत्या की बात सामने आई। उधर किशोर के पिता ने भी पुलिस को हत्या की तहरीर दी थी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *