अर्जुन त्यागी हुए हिन्दी दिवस में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री द्वारा सम्मानित

देहरादून, 10 वी कक्षा के होनहार छात्र अर्जुन त्यागी को आज 14 सितम्बर को देहरादून में उत्तराखंड भाषा संस्थान द्वारा आयोजित हिंदी दिवस समारोह 2024 में उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा सम्मानित किया गया। अर्जुन त्यागी को यह सम्मान उनके द्वारा उत्तराखंड बोर्ड की परीक्षा 10 वी में हिन्दी विषय में 100 में से 100 अंक प्राप्त करने के लिए दिया गया। अर्जुन त्यागी के पिता श्री दिनेश कुमार त्यागी उत्तराखण्ड हाई कोर्ट में अधिवक्ता तथा उनकी माता गृहणी है।जो वर्तमान में नैनीताल में रहते हैं। जो मूल रूप से जसवंतपुरी मुजफ्फरनगर के निवासी है। अर्जुन त्यागी मुजफ्फरनगर के वरिष्ठ भाजपा नेता पिंटू त्यागी के भतीजे है।बसेड़ा,सहारनपुर में पड़ता है।।

   

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *