बाइट:-संजय कुमार वर्मा (एसएसपी इटावा)

इटावा-

कर्ज में डूबे किसान परिवार ने पीया जहर, 3 की मौत

कर्ज में डूबे किसान परिवार ने सूदखोरों से त्रस्त होकर कोल्ड ड्रिंक में जहर मिलाकर पी लिया।

इससे 28 वर्षीय किसान दयाशंकर, 30 वर्षीय विधवा भाभी पूजा और 13 महीने की मासूम भतीजी शिवि की मौत हो गई,

किसान पर था गांव के ही लोगों का तीन लाख रुपये का कर्ज।

किसान दयाशंकर की मां सरोज देवी ने आरोप “पड़ोस में रहने वाले सूदखोरों से तंग आकर बेटे ने उठाया कठोर कदम।”

“एक साल पहले बेटे ने एक बीघा खेत बेचकर कर्ज चुकाया था, फिर भी इनका पैसा कम नहीं हुआ।”

एसएसपी इटावा संजय कुमार वर्मा ने कहा “दयाशंकर की मां की एप्लीकेशन के आधार पर गांव के ही 3 अभियुक्तों के खिलाफ अभियोग दर्ज कर लिया गया है,”

इसमें से एक अभियुक्त को गिरफ्तार भी कर लिया गया है,

सैफई थाना क्षेत्र के अंतर्गत भदेई गांव की घटना।

रिपोर्ट:-सौरभ द्विवेदी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *