नोएडा पुलिस का जलवा कार चालक का बिन हेलमेट कार चलाने पर चालान

रामपुर=चालान काटने के कंपीटिशन में अव्वल रहने की होड़ में गौतमबुद्ध नगर पुलिस ने ऐसा कारनामा कर दिखाया जो की चर्चाओं का विषय बना हुआ है। दरअसल रामपुर के रहने वाले एक कार मलिक जिनका दावा है कि वह कभी-भी अपनी कार लेकर गौतमबुध नगर जनपद नही गए हैं लेकिन उनकी कार का चालान किए जाने का मैसेज उनके फोन पर आ गया। शुरू में तो उन्होंने ध्यान नहीं दिया लेकिन ई-मेल और फिर दोबारा मैसेज आने पर जब जानकारी की तो ट्रैफिक पुलिस कर्मी ने बताया कि यदि उन्होंने इस चालान को नहीं भरा तो उनको अदालत के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं,

कार मलिक परेशान हुए जब उसने चालान का विवरण पढा जिसमें कार चलाते हुए हेलमेट न लगाने के अपराध में ₹1000 का चालान काटा गया था।

गौतम बुध नगर नोएडा से 200 किलोमीटर दूर रामपुर जिले में रहने वाले कार मलिक की समझ में नहीं आ रहा कि आखिर वह कैसे इस मुश्किल से छुटकारा पाएं। वह नोएडा की ट्रैफिक पुलिस अधिकारियों से गुहार लगा रहे हैं कि इस मामले की जांच करें और उन्हें इस दुविधा से मुक्ति दिलाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *