विश्व शांति के लिए श्री दिगम्बर जैन मंदिर अतिशय क्षेत्र वहलना में हुआ “श्री कल्याण मंदिर विधान”
सैकड़ों की संख्या में भक्तो ने की भगवान पारसनाथ की भक्तिमय आराधना

मुज़फ्फरनगर, दिनांक 25 अगस्त दिन रविवार को श्री दिगम्बर जैन मंदिर अतिशय क्षेत्र वहलना में विश्व शांति के लिए श्री कल्याण मंदिर विधान का बहुत ही भक्तिमय आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में सबसे पहले श्री जी की नित्य नियम पूजा, अभिषेक, शांतिधारा की गई। जिसमे श्री जी का सबसे पहले अभिषेक व शांतिधारा करने का सौभाग्य श्री विजय जैन (इवान हॉस्पिटल) व प्रियांक जैन (बाबू) को प्राप्त हुआ। उसके बाद विधान आरंभ हुआ। मानव जाति का कल्याण, विश्व में शांति, जीवो की रक्षा एवम पारस प्रभु की भक्ति में लीन होकर सम्पूर्ण मानव जगत की रक्षा के लिए प्रभु से प्रार्थना करना ही विधान का उद्देश्य होता है। विधान में सैकड़ों की संख्या में लगे भक्तो की भक्ति व उत्साह देखते ही बनता था। बच्चे, पुरुष, व महिलाओं ने बहुत ही आनदमयी भक्ति के साथ नृत्य करके पारस प्रभु की भक्ति आराधना की। प्रतिष्ठाचार्य पंडित अशोक जैन शास्त्री व संगीतकार दीपक वर्मा एंड पार्टी ने बहुत ही संगीतमय भजनों व मंत्र उच्चारण के माध्यम से बहुत ही आनंद के साथ विधान संपन्न कराया। विधान में सैकड़ों की संख्या में स्त्री व पुरुष जैन श्रद्धालुओ ने भाग लिया।

विधान में मुख्य रूप से राजेश जैन (गर्ग डुप्लेक्स), विपिन जैन, संजय जैन (पारस टी एम टी), मनोज जैन ( जैन मिलन विहार),विप्लव जैन (नावला वाले),आशीष जैन (बसेड़ा वाले) अमित जैन (पारसनाथ हार्डवेयर ) रोहित जैन (अप्पू), अरिहंत जैन,वैभव जैन (राधे मिल), प्रियम जैन, (ककरोली वाले) विजय जैन, (डालडा वाले), मनीष जैन (सर्राफ), चंद्र जैन (सर्राफ), अमन जैन, प्रदीप जैन (जौला वाले), आदित्य जैन (वहलना वाले), विवेक जैन (विक्की), विकास जैन (रॉबी),अनुज जैन, अभिनव जैन, ऋषभ जैन (नावला वाले) आशीष जैन (सी. ए), श्रीमति राजबाला जैन, सरोज जैन, सोनी जैन,नेहा जैन,रूपल जैन,अन्नू जैन, मोनिका जैन, सोनिया जैन, नीतू जैन, निधि जैन, लवी जैन, रीतू जैन आदि ने मुख्य रूप से भाग लिया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में जैन बाल संस्कार चैनल, आदि भक्ति महिला मंडल (जैन नगर), पारस महिला मंडल के साथ अन्य सभी महिला मंडल का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम के उपरांत सभी के लिए वात्सल्य भोज की व्यवस्था की गई थी।

