देवबंद में कक्षा 10 के छात्र ने की थी स्कूल की बस पर फायरिंग, गिरफ्तार

पुलिस ने आरोपी छात्र को किया गिरफ्तार, अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी

सहारनपुर देवबंद।

देवबंद में स्कूल की बस पर फायरिंग करने के मामले में पुलिस ने कक्षा 10 के छात्र को गिरफ्तार किया है। आरोपी छात्र थाना सरसावा क्षेत्र के एक गांव का बताया जा रहा है।

शनिवार की देर शाम कोतवाली क्षेत्र के गांव मकरबा में बाइक सवार असामाजिक तत्वों द्वारा स्कूल की बस पर फायरिंग करने के मामले में देवबंद पुलिस ने आरोपी कक्षा 10 के छात्र को गिरफ्तार किया है। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया बस में सवार एक छात्र से उसकी किसी बात को लेकर कहा सुनी हुई थी। इसके बाद वह उस छात्र से बदला लेना चाहता था। जिसके चलते शनिवार को वह‌ अपने अन्य साथियों के साथ कॉलेज के बाहर पहुंचा और छात्र की तलाश करने लगा। इसके बाद उसे पता चला कि वह छात्र बस से निकल गया है। इसके बाद उसने बस का पीछा करते हुए गांव के समीप जाकर बस पर फायरिंग कर दी और फरार हो गए। देवबंद प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार ने बताया फरार अन्य लोगों की तलाश जारी है। सब की पहचान हो चुकी है। शेष आरोपी भी गिरफ्तार कर जेल भेजे जाएंगे।

आखिर छात्रों के हाथ में कौन थमा रहा है देशी तमंचे?

शनिवार की देर शाम स्कूल बस पर फायरिंग करने के मामले में जिस तरीके से पुलिस में कक्षा 10 के नाबालिग छात्र को गिरफ्तार किया है वह अपने आप में बड़ा मामला है। अब सवाल यह उठता है कि कक्षा 10 के छात्र के हाथ में तमंचा थमाने वाले कौन लोग हैं। जिस तरीके से छात्र छोटी सी उम्र में ही दबंगई दिखाने के चक्कर में अपने जीवन को खराब कर रहे हैं यह आने वाले भविष्य के लिए बड़े खतरे की बात है। लेकिन उससे भी बड़ा सवाल यह है कि छात्रों के पास हथियार आ कहां से रहे हैं? और उन्हें हथियार थे कौन रहा है? इस पर भी पुलिस को गंभीरता के साथ जांच करनी चाहिए।

प्रशांत त्यागी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *