प्रयागराज “सौरभ दुबे”

यूपी के प्रयागराज से बड़ी खबर
रेलवे पटरी पर छाता लेकर सोया अधेड़

ट्रेन रोककर पायलट ने जगाया, वीडियो वायरल

प्रयागराज से मऊआइमा होते हुए प्रतापगढ़ की ओर जा रही थी ट्रेन

जब मऊआइमा रेलवे क्रासिंग के पास से गुजरी और फ्लाइओवर ब्रिज के निकट पहुंची तो चालक ने देखा कि एक व्यक्ति छाता लेकर पटरी पर लेटा है

चालक ने मानवता दिखाते हुए ट्रेन रोक दी और उसे उठाकर फटाफट भगाया गया

अधेड़ को पटरी से उठाने के बाद पायलट ने ट्रेन आगे बढ़ाई

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर तेजी से वायरल हो रहा है

इस घटना का किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया

बताया जा रहा है कि यह घटना गुरुवार दोपहर की है

मऊआइमा रेलवे स्टेशन अधीक्षक वीके चौरसिया ने बताया कि इस तरह ट्रेन रोके जाने की सूचना किसी पायलट के जरिए अभी तक उन्हें नहीं दी गई है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *