झांसी,14624 पाताल कोट एक्सप्रेस के जनरल कोच में यात्रियों के टिकट चैक कर उनसे जुर्माने के नाम पर रुपए वसूल रही कथित महिला टीसी को यात्रियों की सूचना पर डबरा स्टेशन पर आरपीएफ ट्रेन स्क्वाड अपने साथ ले गई। यात्रियों का आरोप है कि उक्त महिला फर्जी टीसी है। रेल सुरक्षा बल उससे पूछताछ कर रही है।

दरअसल, मथुरा में तैनात शिक्षक झांसी निवासी चंद्रपाल सिंह मथुरा से 14624 पाताल कोट एक्सप्रेस से झांसी के लिए यात्रा कर रहे थे। उन्होंने रेल सुरक्षा बल को सूचना दी कि एक महिला खुद को टीटी बताकर जनरल डिब्बे में यात्रियों के टिकट चैक कर रही है और उनसे जुर्माने के नाम पर रूपये वसूल रही है। उसने बताया की महिला फर्जी टीटी लग रही है और वह धौलपुर से ट्रेन में सवार हुई थी। इस सूचना पर सतर्क हुई रेल सुरक्षा बल की महिला कर्मियो ने जैसे ही गाड़ी डबरा स्टेशन पहुंची तभी उक्त महिला को ट्रेन से उतार कर आरपीएफ स्क्वाड को सौंप दिया। आफ स्क्वाड उक्त महिला को झांसी लेकर आई जहां उसे गहनता से पूछताछ की जा रही है तो वही झांसी मंडल के रेलवे विभाग के जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार ने जानकारी देते हुए बताया है कि पकड़ी गई महिला से पूछताछ की जा रही है कि वह कैसे टिकट चेक कर रही थी और इसके पीछे किसका हाथ है फिलहाल आफ उक्त महिला के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई कर रही है तो वहीं इसकी भी जांच की रही जा रही है कि आखिर इसमें किसका हाथ जो भी दोषी होगा उनके खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।

उक्त महिला से पूछताछ की जा रही है। खबर लिखे जाने तक यह पुष्टि नहीं हुई है कि चैकिंग करने वाली महिला फर्जी टीसी है या नहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *