मुख्यमंत्री बोले: कार्यकर्ता और संगठन सर्वोपरि, जल्द होगा बड़ा बदलाव

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सामने कार्यकर्ताओं ने किया अपना दर्द बयां

कहा अधिकारी नहीं करते जायज काम, हो करवाई

सहारनपुर, देवबंद।

सहारनपुर पहुंचे प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सामने बंद कमरे में संगठन से जुड़े पार्टी के पदाधिकारियों ने खुलकर अपना दुख बयां करते हुए अधिकारियों पर अनदेखी का आरोप लगाया है। जिस पर मुख्यमंत्री ने जल्द ही बड़ा बदलाव होने का आश्वासन देते हुए सब कुछ ठीक होने की बात कही है।

गुरुवार को सहारनपुर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संगठन से जुड़े पार्टी पदाधिकारी और जनप्रतिनिधियों के साथ समीक्षा बैठक की। समीक्षा बैठक में पार्टी के पदाधिकारी ने खुलकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सामने अपना दुख दर्द बयां किया। सूत्रों के हवाले से माने तो एक पदाधिकारी ने कहा कि जनपद‌ के अधिकारी किसानों के नाम पर बने संगठनों के सामने झुक जाते हैं। उनकी बे बुनियाद बातें भी मानी जाती हैं। जबकि कार्यकर्ताओं की कुछ भी सुनवाई नहीं हो रही है।‌ आधिकारिक कार्यकर्ताओं का काम तो दूर सम्मान भी नहीं कर रहे हैं। जिस पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कार्यकर्ता के दर्द को सुना और नोट भी किया। इसके बाद उन्होंने कहा कि जल्दी सब कुछ ठीक हो जाएगा। आप चिंता मत करिए ऐसे अधिकारियों को चिन्हित कराकर कार्रवाई करेंगे। पार्टी कार्यकर्ता संगठन का सम्मान सर्वोपरि है। उससे कोई समझौता नहीं होगा। इसके बाद एक कार्यकर्ता द्वारा मुख्यमंत्री को अवगत कराया गया देवबंद के राजकीय डिग्री कॉलेज में छात्रों के लिए बीएससी की कक्षाएं नहीं है, जिससे छात्रों को अन्य जनपदों में पढ़ने के लिए जाना पड़ता है। इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि जल्द ही देवबंद के राज के डिग्री कॉलेज को बीएससी की कक्षाएं मिल जाएंगे वहां पर छात्रों के प्रवेश भी शुरू होंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कार्यकर्ता संगठन और पार्टी के लिए खड़े हो जाएं और पार्टी की नीतियों का प्रचार करें। इस दौरान राज्य मंत्री जसवंत सैनी, पूर्व सांसद राघव लखनपाल शर्मा, विधायक देवेंद्र निम, विधायक राजीव गुंबर, राज्य मंत्री बृजेश सिंह, जिला अध्यक्ष डॉक्टर महेंद्र सैनी, विधायक कीरत सिंह, विधायक मुकेश चौधरी, जिला उपाध्यक्ष संदीप शर्मा, जिंदा महामंत्री डॉक्टर पवन सवाई आदि कार्यकर्ता रहे।

जब एक भाजपा पदाधिकारी की मुख्यमंत्री ने लगाई क्लास!

पुलिस लाइन सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक के दौरान जनपद के एक भाजपा पदाधिकारी अधिकारियों पर गुस्सा उतारते उतारते जैसे ही शब्दों की मर्यादा को लांगने लगे तो मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनके कार्यकर्ताओं के सामने जमकर क्लास लगा डाली। मुख्यमंत्री ने कहा जब तुम इतने मर्यादित शब्द खुलेआम बोल रहे हैं तो अधिकारी तुम्हारा सम्मान कैसे करेंगे? ‌ जिस पर वह पदाधिकारी अगल-बगल झांकते नजर आए।

सोशल मीडिया पर एक्टिव रहे कार्यकर्ता: सीएम

पुलिस लाइन सभागार में समीक्षा बैठक के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोकसभा चुनाव को लेकर भी चर्चा की। सूत्रों की माने तो समीक्षा बैठक में यह माना गया कि सोशल मीडिया पर विपक्ष द्वारा जिस प्रकार से भ्रमित प्रचार चलाया गया उस पार्टी को नुकसान हुआ है। मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं को आगे भविष्य में इस प्रकार के दुष्प्रचार करने वाले लोगों से सावधान रहने की हिदायत कार्यकर्ताओं को दी। उन्होंने कहा पार्टी के पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि जनपद के लिए खड़े हो जनता का हित‌ करें।

समानता के साथ सभी कार्यकर्ताओं के साथ अच्छा व्यवहार करें विधायक और मंत्री: मुख्यमंत्री ‌

सूत्रों की माने तो मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समीक्षा बैठक में मौजूद विधायक और मंत्रियों को हिदायत देते हुए कहा कि वह गुटबाजी से दूर रहे और संगठन पार्टी को सर्वोपरि मानते हुए सभी कार्यकर्ताओं को समानता के साथ काम करें। किसी भी गुटबाजी में ना पड़े, ना ही कार्यकर्ताओं को ऐसा महसूस होना चाहिए कि उनका काम गुटबाजी के चलते नहीं हो रहे हैं। विधायक और मंत्री के लिए सभी कार्यकर्ता समान है समानता के साथ सभी कार्यकर्ताओं के साथ व्यवहार किया जाए।

रिपोर्ट प्रशांत त्यागी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *