सीएम योगी आदित्यनाथ के सामने उठा रोहाना घलौली टोल का मुद्दा

भाजपा नेताओं ने लगाया आरोप, पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं से वसूला जाता है टोल

दबंगई दिखाने वाले संगठनों से जुड़े लोगों की गाड़ियां फ्री निकलते हैं टोल अधिकारी

भाजपा कार्यकर्ताओं ने 7 किलोमीटर के दायरे के अंतर्गत आने वाले क्षेत्र को टोल मुक्त करने की रखी मांग

सहारनपुर, देवबंद

सहारनपुर पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ के सामने पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने रोहाना घलौली टोल प्रकरण का मुद्दा भी उठाया। सूत्रों की मान्य तो पार्टी के बड़े नेताओं ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया की हाईवे के टोल पर बैठे अधिकारी आम जनता से दबंगई और गुंडागर्दी करते हैं। तथाकथित कुछ संगठनों के‌ लोगों की गाड़ियां‌ फ्री निकाली ‌जाती है। जबकि भाजपा के पदाधिकारी तक को भी यहां टोल देना पड़ता है। पिछले कुछ दिनों में यहां पत्रकारों और भाजपा नेताओं के साथ भी विवाद के कई मामले प्रकाश में आ चुके हैं। भाजपा नेताओं ने मुख्यमंत्री से मांग की सात किलोमीटर के दायरे में अंतर्गत आने वाले क्षेत्र को टोल मुक्त किया जाए।‌ जिस पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पूरे मामले को दिखवाया जा रहा है। ऐसे मामले में दोषी पाई जाने पर संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई होगी। नियम विरोध अगर कोई भी कम अगर टोल पर हो रहा है, तो तो बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

10 किलोमीटर के दायरे को किया जाए टोल मुक्त

गौरतलब हो की उक्त टोल पर विगत 6 महीने के अंतराल में कई विवाद के मामले प्रकाश में आ चुके हैं। स्थानीय लोग और टोल के अधिकारियों के बीच कई बार झड़प हो चुकी है। क्षेत्र के लोग पहले से ही 7 से 10 किलोमीटर के दायरे को टोल मुक्त करने की मांग कर रहे हैं।

व्यक्ति को मिले योजनाओं का लाभ: मुख्यमंत्रीपात्र

पुलिस लाइन सभागार में कार्यकर्ताओं की समीक्षा बैठक के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पार्टी के जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं का पदाधिकारी को कहा कि पार्टी के लिए समर्पित होकर काम करें। जनता के लिए चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं को हर व्यक्ति के घर तक पहुंच रही है या नहीं यह सुनिश्चित कराया जाए। हर पात्र व्यक्ति को योजना का लाभ मिले अधिकारी इस पर भी फोकस करें।

प्रशांत त्यागी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *