सपा नेत्री विभा चौधरी ने चलाया छात्र नौजवान पीडीए सदस्यता अभियान

मुजफ्फरनगर
समाजवादी पार्टी के जिला मीडिया प्रभारी साजिद हसन ने जानकारी देते हुए बताया की समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के आह्वान पर 9 अगस्त क्रांति दिवस से 31 अगस्त तक छात्र नौजवान पीडीए सदस्यता अभियान के अंतर्गत समाजवादी युवजन सभा राष्ट्रीय सचिव विभा चौधरी द्वारा अभियान की कमान संभालते हुए लगातार समाजवादी पार्टी सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है।
मॉडर्न इंटर कॉलेज व एमआईटी डिग्री कॉलेज रुड़की रोड तथा ग्राम बिजोपुरा में सपा छात्र सभा सचिव बबली गुर्जर के आवास पर समाजवादी युवजन सभा राष्ट्रीय सचिव विभा चौधरी द्वारा छात्र नौजवानों में समाजवादी पार्टी सदस्यता अभियान को आगे बढ़ाया गया।


सपा नेत्री व समाजवादी युवजन सभा राष्ट्रीय सचिव विभा चौधरी ने कहा कि छात्र नौजवानों के मुद्दे को केवल समाजवादी पार्टी व सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ही प्रमुखता से प्राथमिकता देते हुए आवाज़ उठाते हैं वंही भाजपा सरकार में छात्र नौजवानों के भविष्य व शिक्षा रोजगार के मुद्दे को दरकिनार कर दिया गया है। विभा चौधरी ने भारी संख्या में छात्र नौजवानों को समाजवादी पार्टी की सदस्यता दिलाते हुए छात्र नौजवानों के साथ हो रहे भेदभाव,नौकरी रोजगार से खिलवाड़ के विरुद्ध समाजवादी पार्टी के संघर्ष में साथ आने का आह्वान किया।
इस दौरान बबली चौधरी,रिया शर्मा, सुमन त्यागी,सपा छात्र सभा सचिव बबली गुर्जर, अनिकेत,परविंदर सहित भारी संख्या में छात्र नौजवान मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *