ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा की एस्‍कॉन पनाश सोसायटी में स्‍वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। एस्‍कॉन रियलटर्स के एमडी नीरज शर्मा ने यहां अपनी पूरी टीम के साथ ध्‍वजारोहण किया। साथ ही योगिनी गुरु मां राधा सरस्‍वती जी का सानिध्‍य इस दौरान सभी को मिला।

कार्यक्रम की शुरुआत योगिनी गुरु मां राधा सरस्‍वती जी ने दीप प्रज्‍जवलन के साथ की। इसके बाद उन्‍होंने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि स्‍वतंत्रता दिवस हमें हमारे पूर्वजों के बलिदानों की याद दिलाता है। साथ ही यह भी बताता है कि परिस्थितियां कितनी भी कठिन क्‍यों न हों, अगर संघर्ष करें तो सफलता मिलती ही है।

एस्‍कॉन के एमडी नीरज शर्मा ने सभी को स्‍वतंत्रता दिवस की बधाई दी। साथ ही कहा कि एस्‍कॉन रियलटर्स हमेशा अपने उपभोक्‍ताओं के प्रति पूरी तरह प्रतिबदद्ध है। इस दौरान बड़ी संख्‍या में लोग मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *