बुढ़ाना में ड्रग इंस्पेक्टर ने पकड़ी अवैध ऑक्सीटोसिन दवाई
मुज़फ्फरनगर,औषधि निरीक्षक पवन कुमार ने कस्बे के खतौली तिराहे के पास स्विफ्ट गाड़ी से अवैध ऑक्सीटोसिन दवाई पकड़ी है। क्षेत्र के गांव नंगला निवासी इजलान और मेरठ निवासी राजीव अग्रवाल व अनिल कुमार द्वारा ये अवैध दवाई ले जाई जा रही थी। दवाई की कीमत लगभग 30 हजार रूपये बताई जा रही है। बरामद दवाई को जब्त कर नमूना जांच के लिए भेज दिया गया है।
गौरतलब है कि ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन का इस्तेमाल भैंस व गाय का ज्यादा दूध लेने के लिए किया जाता था लेकिन इससे मवेशी और दूध पीने वालों का स्वास्थ्य खराब हो जाता है। इसलिए 2018 से भारत सरकार ने इसकी बिक्री पर प्रतिबंध लगा रखा है। इस इंजेक्शन का कमाल यह है कि यदि इसे एक लौकी के छोटे से फल में लगा दिया जाए तो सुबह तक वह बड़ी लौकी हो जाती है। डॉक्टर्स के अनुसार ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन लगी सब्जी के सेवन से कैंसर, ब्लडप्रेशर, पेट खराब रहने जैसी गंभीर बीमारियां हो सकती हैं।

