बुर्खा पहनकर छात्रा पर फेंका एसिड, पुलिस ने आरोपी ‘अतुल’ को मुठभेड़ में लँगड़ा कर किया गिरफ्तार

UP के पीलीभीत में LLB स्टूडेंट पर एसिड अटैक के मामले में पुलिस ने बुर्का पहनकर लड़की पर तेज़ाब फेंकने वाले अतुल को अरेस्ट किया है। एनकाउंटर में अतुल के पैर में गोली लगी है। पीड़िता भी उसी वकील के यहाँ वकालत के गुर सीख रही है.. जहाँ अतुल मुंशी है। दोनों की अच्छी दोस्ती थी.. लड़की किसी वजह से युवक से बात नहीं कर रही थी। अतुल ने लड़की को सबक सिखाने के लिए तेज़ाब फेंका था। बुर्के का सहारा इसलिए लिया गया ताकि पहचान न हो पाए। मगर पुलिस ने 36 घंटे में ही आरोपी का मुकम्मल इलाज किया और जेल भेज दिया।

आरोपी भी एलएलबी चतुर्थ सेमेस्टर का छात्र है जो वर्तमान में मुंशी का कार्य कर रहा था। उसने अपना जुर्म कबूल किया। एसपी अविनाश पांडेय ने गुरुवार को घटना का खुलासा किया। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

एसपी ने बताया कि आरोपी मुंशी बरहा गांव निवासी अतुल और युवती दोनों पूर्व में एक साथ कार्य करते थे। इस दौरान दोनों की फ़ोन पर बातचीत होने लगी थी। कई बार आरोपी मुंशी उससे घर छोड़ने भी जाता आता था। आरोपी ने उससे आठ हजार रुपये भी उधार लिए थे। इसे बाद दोनों में बातचीत होना बंद हो गई। मुंशी युवती से उसने कई बार बातचीत करने की कोशिश की, लेकिन संपर्क नहीं हो सका। इससे वह नाराज था। उसने युवती मुंशी को डराने-धमकाने का मन बनाकर योजना बनाई। गांव के अपने साथी की मदद ली। बरेली के एक परिचित की मदद से तेजाब खरीदा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *