मुजफ्फरनगर,अधिवक्ताओ से सुसज्जित लक्ष्य सामाजिक संस्था ने कचहरी में निकाली तिरंगा यात्रा

लक्ष्य समाज संस्था की ओर से हर घर तिरंगा अभियान के अन्तर्गत संस्था के अध्यक्ष तज़कीर मुशीर एडवोकेट के नेतृत्व में कचहरी में हर चैम्बर तिरंगा अभियान चलाकर सभी चैम्बर व जिलाधिकारी कार्यालय, एसएसपी कार्यालय व सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय पर तिरंगा वितरण किया गया|

संस्था के अध्य्क्ष तज़कीर मुशीर एडवोकेट ने जानकारी देते हुए बताया कि हमारी टीम ने देशभक्ति से ओतप्रोत होकर आज अपने परिवार अधिवक्ता समाज के बीच तिरंगा वितरण किया है, उन्होंने कहा कि तिरंगा हमारे देश की आन-बान-शान है जब तक मुझमें प्राण है तब तक मैं अपने देश के लिए समर्पित हूं और तिरंगा वितरित करते हुए स्वयं को बहुत गौरवान्वित महसूस किया है|

संस्था के सचिव तिंरगा यात्रा के संचालक रागिब आलम ने जय हिन्द-जय भारत और हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारों व देशभक्ति शायरी से तिरंगा यात्रा पूर्ण करते हुए पूरी टीम का उत्साहवर्धन किया|संरक्षक महबूब आलम अंसारी एड० व इकराम कुरैशी तेवडा ने मुख्य भूमिका निभाते हुए सबसे आगे रहकर हर चैम्बर पर तिरंगा की महत्वपूर्ण ज़िम्मेदारी निभाई|

संस्था के कोषाध्यक्ष अमीर अहमद अंसारी एड०, उपाध्यक्ष मो नवाज़ एड० व संस्था के सबसे मज़बूत स्तमभ काशिफ़ मुशीर एड० ने देश के प्रति अपना जज़्बा दिखाते हुए अपने दोनों हाथों में तिरंगे लेकर लहराते हुए पूरी कचहरी का भ्रमण कर सभी अधिवक्ता साथियों से स्वतंत्रता दिवस वाले दिन तिरंगा फहराने की पुरज़ोर अपील की|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *