“छात्रा का अपहरण मामला”
यूपी के जौनपुर में भाजपा नेता की नबालिग बेटी का अपहरण किये जाने के मामले में नया खुलासा हुआ है। पुलिस अधीक्षक जौनपुर ने मामले की जानकारी देते हुए बताया की कल जलालपुर थाना क्षेत्र से लड़की का अपहरण कर उसे वाराणसी के चोलापुर थाना क्षेत्र में बदमाशों द्वारा फेंक कर भागे जाने का मामला संज्ञान में आया था। मामले की गंभीरता से जांच की गई तो पता चला की लड़की खुद अपने परिवार वालो से नाराज होकर घर से गई थी ,लड़की की निशानदेही पर उसकी साइकिल भी बरामद कर ली गई है,लड़की सुरक्षित अपने परिवार के बीच में है।
बाइट – डॉ अजय पाल शर्मा एसपी जौनपुर

