अनुज त्यागी,राजसत्ता पोस्ट
मदमहेश्वर घाटी में फंसे लोगों का हैलीकॉप्टर के माध्यम से किया जा रहा रेस्क्यू
मद्महेश्वर मंदिर ट्रैक पर पैदल पुल बहने से ट्रैक पर फंसे लोगों का सुरक्षित रेस्क्यू किया जा रहा है. यह रूद्रप्रयाग जिलाधिकारी की निगरानी में किया जा रहा है
मद्महेश्वर मन्दिर रास्ते में फंसे तीर्थयात्रियों को वैकल्पिक हेलीपैड नानू चट्टी से रांसी सुरक्षित पहुँचाया जा रहा है
रुद्रप्रयाग,26 जुलाई गुरुवार:देर रात्रि को मदमहेश्वर घाटी में अत्यधिक बारिश से ग्राम गौंडार के बणतोली स्थान पर पैदल मार्ग को जोड़ने वाला पुल बहने के कारण सम्पर्क मार्ग टूट जाने से वहाँ पर गये लोग फंस गये थे।
सूचना के उपरान्त पुलिस, एसडीआरएफ और डीडीआरएफ की टीमें वहां पहुँची, जिनके द्वारा यहां पहुंचे लोगों को सुरक्षित निकालने का कार्य किया जा रहा है। मदमहेश्वर धाम से तकरीबन 6-7 कि.मी. नीचे नानू नामक स्थान पर तैयार किए गए अस्थायी हेलीपैड से हैलीकॉप्टर द्वारा रांसी गांव तक छोड़ा जा रहा है, जहां से वापसी का सफर सड़क मार्ग से किया जा रहा है।
यहां से अब तक कुल 68 लोगों को सुरक्षित निकाला जा चुका है।

