अनुज त्यागी,राजसत्ता पोस्ट
मुज़फ्फरनगर,आज स्वामी यशवीर महाराज ने रामपुर तिराहा पर स्थित श्री श्याम भोजनालय से भगवान वराह जी की चित्र वितरण का अभियान शुरू किया स्वामी यशवीर महाराज ने कहा सुप्रीम कोर्ट का नेम प्लेट पर जो निर्णय आया वो उन लोगों के लिए जो विरोध कर रहे थे सनातनियों के लिए तो आदेश नहीं आया इसलिए सभी सनातनी अपने होटल ढाबे चाय मिठाई फलों की दुकान व रेहडे पर अपना नाम मोटे अक्षरों में लिखे और अपने आधार कार्ड की टू कांफी लगाये और ऊं लिखा भगवा ध्वज लगाये और भगवान विष्णु के अवतार भगवान वराह जी का चित्र लगाये हम बताना चाहेंगे है जो कावडियां व हिन्दू ये चाहते है वे भोजन खाये फल खाये जूस चाय पीये उसमें थूक मूत्र व गौमांस मिला हुआ न हो तो ऐसी जगह भोजन खाये और फल सब्जी खरीदे जहां पर नाम लिखा हो और भगवान वराह जी का फोटो लगा हो वहा पर आपका धर्म भ्रष्ट नही किया जायेगा पूरे भारत में ये अभियान चलाया जायेगा।
बता दें स्वामी यशवीर जी महाराज मुख्य महंत व संचालक योग साधना यशवीर आश्रम बघरा ने मुसलमानों के द्वारा हिंदू देवी देवताओं के नाम से खोले गए ढाबे रेस्टोरेंट चाय की दुकान का विरोध किया था जो इस मुद्दे को पिछले 3 वर्ष से उठा रहे हैं इस बार यह मामला देश में सुर्खियां बटोर रहा है और सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच गया।

